नमस्कार दोस्तों, आज इस पोस्ट में आज हम बिहार का प्रसिद्द व्यंजन “Litti Chokha recipe in hindi” बनाना सीखेंगे।”लिट्टी चोखा” बनाने की विधि को विस्तार से देखेंगे।
Litti Chokha बनाना बहुत ही आसान है और इसका tast भी चटपटा और बहुत ही लाजवाब होता है, साथ ही साथ लिट्टी चोखा में oil का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं होता है, तो इस दृष्टि से यह बहुत हेल्दी भी बन जाता है।

इस व्यंजन में दो तरह के खाद्य होते हैं. पहला होता है लिट्टी और दूसरा होता है चोखा। यह व्यंजन बिहार के आलावा उत्तरप्रदेश और झारखण्ड में भी काफी ज्यादा खाया जाता है।
Table of Contents
Litti क्या होता है?
यह आटे का बना बाटी(छोटे गेंद के आकर का गोल dumpling), जिसे आग पर सेंककर पकाया जाता है, आवश्यकता अनुसार बाटी के अंदर सत्तू का मसाला भरा होता है।
Chokha क्या होता है?
चोखा एक चटपटा व्यंजन होता है, जिसमें बैंगन, आलू, टमाटर को आग में सेंककर भुना जाता है, फिर अच्छी तरह पक जाने पर बैंगन, आलू, टमाटर के छिलके को उतारकर इसमें आवश्यकतानुसार नमक, मिर्ची, धनिया आदि को मिलकर एक पात्र में हाँथ से मसलकर बनाया जाता है।
कितने व्यक्तियों के लिए | 5 |
पकने में लगाने वाला समय | लगभग 1\2 घंटा |
तैयारी में लगाने वाला समय | लगभग 1\2 घंटा |
पाक शैली | बिहारी |
litty chokha बिहार और झारखण्ड में काफी प्रसिद्ध है व उनके प्रतिदिन आहार में शामिल रहता है। वहाँ लिट्टी को सत्तू के साथ और बिना सत्तू के भी बनाया जाता है और परम्परागत विधि में लिट्टी व चोखे के बैंगन, आलू, टमाटर, मिर्च आदि को कंडे के अंगारे में रखकर पकाया जाता है और घी में सान कर खाया जाता है । वहाँ के किसान व मजदुर वर्ग लिट्टी को पंछा में रखकर काम पर जाते हैं फिर दोपहर का Lunch और शाम का का नाश्ता भी इसी से खेत पर करते हैं।
यदि लोगों को एक से अधिक दिनों के लिए प्रवास करना होता हो तो, एक सप्ताह तक के लिए लिट्ट, घी, मुर्रा को अपने भोजन के लिए साथ में रख लेते हैं।
Litti Chokha मुख्य सामग्री:
गेहूं का आटा | 350 ग्राम |
नमक | स्वादानुसार |
अजवायन | आधा छोटी चम्मच |
कलौंजी | आधा छोटी चम्मच |
बेकिंग सोडा | चुटकी भर आवश्यकतानुसार |
घी या तेल | दो चम्मच |
लहसुन | 80 ग्राम(पिसा हुआ या कद्दूकस किये हुए) |
प्याज | 200 ग्राम(बारीक़ कटे हुए) |
सत्तू | 250 ग्राम(मार्किट से रेडीमेड लें या बना लें) |
हरा धनियां | आधा कप |
हरी मिर्च | 2-4 |
अदरक | छोटा टुकड़ा स्वादानुसार |
जीरा | छोटा आधा चम्मच |
सरसों का तेल | दो टेबलस्पून |
नीबू का रस | एक टेबलस्पून |
बैगन या आलू | गूदे वाला लगभग 350 ग्राम |
टमाटर | 200 ग्राम |
अचार मसाला | स्वादानुसार |
Litti कैसे बनायें:
सर्वप्रथम लिट्टी बनाने के लिए आटा तैयार करें:
- आटे को बाउल या बर्तन में गुथने के लिए रखे।
- आटे में सवदानुसार नमक, दो-तीन चम्मच घी या तेल, अजवाइन, खाने का सोडा, पानी मिला दें।
- आटे को अच्छी तरह गूंथकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

खस्ता लिट्टी बनाने का तरीका:
अगर आप लिट्टी को आधी खस्ता और क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो आटे में घी या तेल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं और खाने का सोडा डालना बिलकुल न भूलें।
चोख(Chokha) बनाने की विधि:
चोखा एक तरह का सब्जी होता है, जिसे लिट्टी के साथ खाया जाता है। चोखा आप टमाटर या बैंगन या आलू का बना सकते हैं, बिहारी लोग बैंगन और टमाटर का चोखा बनाना ज्यादा पसंद करते है।
इस विधि में हम बैंगन और टमाटर का चोखा बनाएंगे। इसके लिए सबसे पहले
बैंगन और टमाटर का चोखा कैसे बनायें?
बैंगन और टमाटर को पानी में धोकर चेक कर ले की छेद तो नहीं है अन्यथा कीड़ों का डर रहता है, बैंगन में चीरा लगाकर भी देख सकते हैं।
इसके पश्चात बैंगन और टमाटर में खाने की तेल की परत चढ़ाकर(इससे छिलके निकालने में आसानी होती है) आग में बैंगन और टमाटर को सेंककर अच्छी तरह अंदर तक पकने तक भून लें।

आग में भुनने के बाद, थोड़ा ठंडा होने दें फिर ऊपर के जले हुए छिलकों को उतार लें।
याद रखें इस भुनने की प्रक्रिया को बिहार के परंपरानुसार गोबर के उपले से जलकर तैयार हुआ आग में भुना जाता है इससे, इसके स्वाद में और बढ़ोत्तरी हो जाती है। यदि आप चाहें तो इसे आग में भी भून सकते हैं।

फिर इन्हें साफ़ करके एक बर्तन में मसलने के लिए रख दें, साथ ही इसमें मसाले भी डाल दे, नमक स्वादानुसार, बारीक़ कटा मिर्ची, धनिया, अदरक, थोड़ा बारीक़ कटा लहसुन, बारीक़ कटा प्याज, एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच सरसों का तेल भी अवश्य डालें।
अब इन सबको अच्छी तरह हाथ से या मैसर से आपस में मसल कर मिला दें।

अब यह चोखा खाने के लिए बिलकुल तैयार है। अगर इसे ऐसा खाना आपको पसंद न हो तो इसे फ्राई करके पका भी सकते हैं
आलू का चोखा कैसे बनाएं?
उपर्युक्त विधि में बैंगन के स्थान पर आलू का प्रयोग करके आप आलू का चोखा भी बना सकतें हैं।
या सिर्फ टमाटर का उपयोग करके भी सिर्फ टमाटर का Chokha बना सकतें हैं, या आलू, बैंगन और टमाटर तीनों का भी बना सकते हैं।
Litti कैसे बनायें?
Litti बनाने से पहले लिट्टी के अंदर भरावन के लिए Sattu को तैयार करना होगा। इसके लिए मार्किट में रेडीमेड सत्तू भी आसानी से उपलब्ध हो जात्ता है या online भी मंगवा सकते हैं।
Sattu कैसे बनायें?
यदि आप sattu भी खुद से बनाना चाहते हो तो। 5 व्यक्तियों के लिए 400 ग्राम पिली सबद चने को अच्छी तरह से भून लें, इनके छिलके उतार कर ग्राइंडर में भुरभुरा पीस लें।

इस सत्तू को एक बर्तन में मसाले मिलाने के लिए रख लें, अब इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक़ कटा हुआ धनिया, लहसुन, अदरक, मिर्ची, प्याज, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच कलौंजी, एक चम्मच नीबू रस, स्वादानुसार अचार मसाला भी अवश्य डालें, दो चम्मच सरसों का तेल।
इन सबको अच्छी तरह मिला दे। ध्यान रखें की सत्तू न अधिक सूखा हो और ना ही अधिक गीला हो
चोखा बाटी बनाने की विधि:
गूथ कर रखे हुए आटे का लोई बनाना शरू करें, इसे छोटे-छोटे बॉल में तोड़कर अपने दोनों हाथों की उँगलियों से कटोरी का अकार देकर सत्तू को अंदर में भरकर लिट्टी के मुंह को बंद कर दे और गोल-गोल लिट्टी बना लें।

Litty को पकाने के तरीके:
वैसे तो लिट्टी को पकने के कई तरीके हैं पर बिहार के लोग लिट्टी को उपले के अंगारे में रखकर पकाते हैं। Litty पकाने के अन्य तरीके इस प्रकार से हैं।

कुकर में लिट्टी बनाने की विधि: खली कुकर के अंदर निचले हिस्सों पर खाद्य तेल का लेप लगा दे ताकि लिट्टी मत चिपकें, oil के स्थान पर घी का प्रयोग बिलकुल भी ना करें क्योंकि घी ज्यादा गरम हो जाता है जिससे लिट्टी जल सकता है।
कुकर के अंदर लिट्टी के कच्चे बॉल को धीमे-धीमे रखें व एक के ऊपर एक ना रखें, केवल 5-6 लिट्टी ही रखकर कुकर की सिटी व रबर निकालकर ढक्कन लगा दें और धीमें आंच में पकने दें।
दो से तीन मिनट में लिट्टी को पलटते रहें ताकि सभी ओर से लिट्ट अच्छी तरह पाक जाये।
पकने पर लिट्टी की पहचान कैसे करें: जब लिट्टी सुनहरे भूरे रंग के दिखने लगे और लिट्टी पर ऊपर से दरार आ जाये तब ही समझ जाना चाहिए की लिट्टी और अंदर का सत्तू भी अच्छी तरह से पक चूका है और गर्मागर्म खाने के लिए तैयार है।
कड़ाही पर लिट्टी कैसे बनायें: यह लिट्टी बनाने का सबसे आसान तरीका है क्योंकि यह सभी घरों में उपलब्ध होता है, इसके लिए कड़ाही को हलके आंच पर चूल्हे पर रखें, कड़ाही पर घी का लेप लगाकर को ढक्कन लगाकर पकाएं, बिच-बिच में लिट्टी के सभी ओर को पलटते रहे।
आप लिट्टी को अप मेकर या एवं में भी पका सकते हैं पर याद रखें लिट्टी को बार-बार घुमाकर पकाते रहें।

लिट्टी चोखा खाने का बेस्ट तरीका: पके हुए गर्म लिट्टी को घी में डुबो कर चोखे के साथ खाया जाता है(क्योंकि बिहार, झारखंड में लोगों के पास गायें अवश्य होने के कारण घी सभी घरों में आसानी से उपलब्ध होता है), यदि आपको घी पसंद नहीं या उपलब्ध नहीं है तो ऐसे बिना घी के भी खा सकते हैं।
यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!