मोना सेन | Mona Sen: Biography, Wikipedia, Age

5/5 - (1 vote)

हैल्लो दोस्तों, आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में छत्तीसगढ़ की versatile आर्टिस्ट Mona Sen के Biography, Wikipedia, Age, Husband, Songs, Success Story अन्य उपलब्धियों के बारे में बताएँगे।

Mona Sen छत्तीसगढ़ की एक मशहूर रंगमंच कलाकार हैं, इसके अलावा वे एक Singer, Dancer, Actress, Director, Producer, Anchor और Choreographer हैं।

वे छत्तीसगढ़ के छॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 वर्ष से अधिक समय से एक एवरग्रीन कलाकार के रूप में स्थापित हैं।

मोना सेन Biography:

mona-sen-biography-wikipedia-age-husband
Real Nameरेखा सेन
Stage नामMona Sen
जन्म तिथि 12 जून 1978
Age43 वर्ष
Professionडांसर, गायिका, अभिनेत्री
पहली सैलरी35 रु
पिता का नामज्ञात नहीं
पति का नाममोना सेन अभी तक अविवाहित हैं और शादी करने काउनका कोई विचार नहीं है।
प्रेम सम्बन्ध मोना सेन का 2008 से 2016 तक उनके को-एक्टर कारन खान के साथ जुड़ा था।
जीवन लक्ष्य मोना सेन अपनी जीवन को लोकसेवा, रंगमंच व अभिनय कला को समर्पित कर चुकी हैं।
निवासवर्तमान में मोना सेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निवास करती हैं।
Mona Sen Biography, Wikipedia, Age, Husband

Mona Sen की समाज सेवा व प्रमुख उपलब्धियाँ:- वर्तमान में मोना सेन केशकल्याण बोर्ड की चैयरमेन, सेन समाज की विंग मुखिया रह चुकी हैं,सेन समाज की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं, उन्होंने 9 बच्चों को गोद लिया है व छत्तीसगढ़ प्रतिष्ठित सम्मान जो की महिला उत्थान विकास के क्षेत्र में दिया जाता है मिनी माता सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं।

Mona Sen की बचपन

मोना सेन का जन्म 12 जून 1978 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में कुरुद नाम के एक कस्बा में हुआ, इनके पिता जी शिक्षक थे, मोना सेन की रियल नाम रेखा सेन है, बाद में इनके पिता जी का ट्रांसफर महासमुंद में हो गया और महासमुंद में ही मोना सेन का पूरा बचपन व स्टेज तक का सफर बिता।

मोना सेन बचपन से ही बहुत फ्रेंडली स्वभाव, निडर व बेबाक लड़की रही हैं व नृत्य और खेल-कूद में अत्यधिक रूचि रखती थी, डांस करना उनक सबसे बड़ा पैशन रहा है।

स्कूल के प्रत्येक फंक्शन में मोना सेन अग्रणी रहती थी जिससे उनका पूरा कमरा पुरुस्कारों से भरा हुआ होता था, वह खेल में भी रूचि लेती थी, वह हॉकी की बहुत अच्छी खिलाडी रहीं, स्काउट-गाइड में मध्यप्रदेश राज्यपाल से सम्मान भी प्राप्त कर चुकी हैं।

पढ़ाई में कैसी थीं मोना सेन:- मोना सेन एक अच्छी पढ़ी-लिखी कलाकार हैं, उन्होंने बैचलर ऑफ़ आर्ट में स्नातक किया है। स्कूल के दिनों में उनकी पढ़ने में कोई ख़ास रूचि नहीं रही थी, वह एक औसत दर्जे की छात्र थीं व हर वर्ष पास होने लायक पढ़ लेती थीं।

मोना सेन Success Story

मोना सेन को बचपन से कला में विशेष रूचि रही है, वह उनकी माता-पिता की पहली संतान है, उनकी पूरी स्कूलिंग महासमुंद में हुआ, जहां वे प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं व फर्स्ट प्राइज जीता कराती थीं।

mona-sen-biography-wikipedia-age-husband

उनके पिता जी चाहते थे की मोना सेन भी पढ़-लिख कर उनके तरह शासकीय सेवक बनें, पर मोना सेन की रूचि तो हमेशा डांस, खेलकूद व मौज-मस्ती में रहता था।

चाचा ने पहचानी मोना सेन की कला को: मोना सेन के एक आरंग वाले चाचा जी थे, जो की दूज के चंदा नामक एक लोककला मंच चलाया करते थे, उन्होंने जब मोना की डांस को देखा तो बहुत सराहना की, और स्टेज शो करने की सलाह दी और ये भी बताया की इससे अच्छा पैसा भी मिलेगा।

मोना सेन को लोककला मंच करने का आईडिया जम गया और वे ख़ुशी से अपने पिता पास इजाजत लेने गयीं, तो उनके पिता जी ने शो करने से साफ़ मन कर दिया और कहा की तुम एक शिक्षक की बेटी और स्टेज पर डांस नहीं कर सकतीं, हालांकि उनकी माँ मोना सेन को सपोर्ट करती और बाद में उनके पिता जी भी मान गए थे।

दीवाल फांद कर गयी पहला शो करने: पिता जी की इजाजत न मिलाने के बावजूद मोना सेन स्टेज शो करने का मन बना लिया था, और चाचा जी से कहा की मैं जरूर शो में नाचूंगी, आप रात को घर के पीछे मुझे लेने के लिए आ जाना।

रेखा से बानी मोना: अपने पहले ही शो में उनके चाचा जी ने उन्हें स्टेज नाम मोना दिया। यह मोना सेन का पहला लिए शो था जिसे काफी पसंद किया गया, इस समय मोना सेन कक्षा 9 में पढ़ती थी, उनकी उम्र 16 था व उन्हें उनका पहला सैलरी 35 रु दिया गया। यह सन 1991- 92 की बात है।

इस तरह से मोना सेन का स्टेज शो करने का सफर शुरू हुआ, और वो तेजी पॉपुलर होने लगीं।

मोना सेन ने मंच संचालन में गाड़ा झंडा: एक दिन लोककला मंच को संचालन करने करने वाले Anchor किसी कारन से शो में आ नहीं पाए तो उनके लीडर(चाचा जी) ने कहा की मोना तुम बहुत पढ़ी-लिखी हो और आज मंच संचालक आया नहीं है और तुम आज मंच संचालन करोगी।

इस तरह से मोना सेन का संचालन सफर शुरू हुआ, फिर तो क्या लोग उनके शायराना अंदाज़ पर मर मिटने लगे।

मोना सेन की गायन सफर की शुरुआत: ऐसे ही एक दिन गायिका न होने स्थिति में मोना ने गाना भी शुरू कर दिया और इसमें भी बड़ी हिट रहीं।

मोना सेन का अल्बम सफर: मोना पुरे छत्तीसगढ़ में काफी पॉपुलर होने के बाद, प्रसिद्ध निर्माता मोहन सुंदरानी ने पहली बार उन्हें एल्बम सांग गवाया था, जो उनका पहला एल्बम हीरो हौंडा वाला चाहि और पहला एल्बम गीत माया होगे रे है।

यहाँ भी मोना सेन को अपार सफलता हासिल हुआ है।

मोना सेन Movies List

मोना सेन ने डेब्यू छत्तीसगढ़ी फिल्म बनिहार है जो 2009 में रीलीज़ हुआ था।

  • बनिहार(पहली फिल्म)
  • भाँवर
  • गोलमाल
  • छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया
  • तोला ले जाहूं उढरिया
  • लोरिक चन्दा

मोना सेन Facts

  • मोना सेन को डांस करना सबसे अधिक पसंद है।
  • मोना सेन को सजना-सवारना भी खूब भाता है।
  • उन्हें स्टाइलिश ड्रेस पहनना बहुत पसंद है।
  • मोना सेन को छत्तीसगढ़ी बोली बहुत पसंद है।
  • मोना सेन अपने माता-पिता का बहुत सम्मान कराती हैं व उन्हें अपना प्रेरणा मानती हैं।
  • मोना सेन साईं बाबा की भक्त हैं।
  • हव छॉलीवूड इंडस्ट्री में मोहन सुंदरानी को अपना गॉडफादर मानती हैं।

मोना सेन के इंटरविव के कुछ वीडियोस निचे दिए गए हैं।


Mona Sen Interview
Mona Sen Interview – 2
Mona Sen Interview-3

I am Mukund from Chhattisgarh, India. This is a Hindi blog website, where various types of information and news are provided.

Leave a Comment

%d bloggers like this: